चोरी के दो मोबाइल और नकदी के साथ युवक गिरफ्तार
कटिहार, मई 28 -- कटिहार, एक संवाददाता रेल पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल फोन एवं 4140 रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के रुपौली वार्ड संख्या-8 निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। रेल पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और 4140 रुपये बरामद किए गए। पुलिस बरामद मोबाइल के संबंध में जानकारी जुटा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल चोरी की किन घटनाओं से जुड़े हैं। रेल थानाध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.