लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ,संवाददाता। कृष्णा नगर पुलिस ने सोमवार को दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके कब्जे से दो ई-रिक्शा और चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कानपुर के चकेरी निवासी शैलेन्द्र और दुबग्गा के बेगरिया निवासी नितेश कुमार को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर पारा के हंसखेड़ा स्थित शैलेन्द्र के किराये के घर के पास से पुलिस ने वाहन बरामद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.