बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता कोतवाली देहात के एसआई राजेशचंद्र व कां.अभिषेक मिश्रा, सचिन ने मुखबिर की सूचना पर चोरों को माल सहित तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि गश्त के समय ग्राम हथौड़ा जामिया अरबिया के पास पहुंचे तो वहां पर खड़े होकर हम विचार-विमर्श कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर पुलिया पर बैठे चोरों की सूचना मिली। उन्हें घेरकर पकड़ लिया। जामा तलाशी में नौ हजार रुपये, जेवरात बरामद हुए। उनके पास से तमंचा व कारतूस भी मिले। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को मुखिया पुत्र भुरइया व 28 मार्च को मुन्ना पुत्र मइयादीन के यहां चोरी की थी। सुरेश वर्मा उर्फ मोती वर्मा पिता दुर्जन वर्मा, संतोष कुमार वर्मा पुत्र बद्दू वर्मा निवासीगण छनेहरालालपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...