उन्नाव, फरवरी 14 -- अचलगंज। दो दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे। आरोपितों के पास से एक जोड़ी तोड़िया, इनवर्टर की चार बैट्री ,पांच हजार नगदी बरामद करने का दावा किया। 12 फरवरी की रात पचोडडा निवासी एनआरआई सलमान के सुने घर का ताला तोड़ कर चोर जेवर व 35 हजार नगद उठा ले गए। घटना के समय उसकी पत्नी अलीमुननीशा मायके गई हुई थी। सुबह जानकारी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने मवैया माफी निवासी विशाल कश्यप व बेथर निवासी तनिष्क प्रजापति को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर मवैया माफी स्थित एक ढाबे के पास से चोरी की गई इनवर्टर की चार बैट्री व एक जोड़ी तोड़िए व पांच हजार की नगदी बरामद करते हुए जेल भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...