देवरिया, अप्रैल 17 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। किराना दुकान से नगदी और सामान चुराने की अगली रात ही चोरों ने शटर का ताला तोड़ने का कोशिश किया, लेकिन सेंटर लॉक मजबूत होने से चोरों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। दोबारा चोरी के प्रयास से पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए।क्षेत्राधिकार सदर ने चोरी वाले दो स्थानों का निरीक्षण किया। जबकि फॉरेंसिक टीम ने पंचायत भवन और किराना की दुकान पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने दोनों जगह का वीडियो ग्राफी भी कराया। एक ही रात तीन स्थानों पर चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।बुधवार की रात विकासखंड के मुंडेरा लाला पंचायत भवन के कार्यालय का चोरों ने ताला तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सोलर, दो बैटरी, इनवर्टर, सीसी क...