काशीपुर, जनवरी 4 -- काशीपुर, संवाददाता। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़कपुर देवीपुरा के प्रधानाध्यापक ने पार्षद, सहायक अध्यापक और एक अन्य के साथ मिलकर रविवार को स्कूल में बर्तन चोरी करने के तीन आरोपियों को पकड़ लिया। वहां उनको आईटीआई पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रविवार को प्रधानाध्यापक नारायण सिंह ने बताया कि दो जनवरी की शाम को बच्चों ने विद्यालय की रसोई का दरवाजा टूटे होने की सूचना दी। रसोई से 84 स्टील के थाली, गोल, प्रेशर कुकर, एक भगोना, दो भगोने के ढक्कन, एक गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे और दो बाल्टियां चोरी हुई थी। उनका पता चला कि यह सामान मूल रेहड़ बिजनौर यूपी हाल केहरीपुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने अपने घर में छुपाए है। सूचना पर वह पार्षद अभिषेक कुमार वर्धन, सहायक अध्यापक नंदराम सिंह और वेदप्रकाश के साथ चंद्रपाल के घर पहुंचे। यहां चंद्रपाल...