रायबरेली, मार्च 19 -- शिवगढ़,संवाददाता। बिजली के खंभों से तार काटकर चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए गिरोह के पास से पुलिस टीम ने चोरी के किए गए तारों के साथ कटर व अन्य सामान बरामद किया। गिरोह के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया। महराजगंज के क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के तारों की चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह को थाना प्रभारी राजीव सिंह की टीम ने दबोच लिया। बीती 14 मार्च को चोरों के गिरोह ने क्षेत्र के 11 बिजली के खंभों से करीब 12 सौ मीटर तार चोरी किया था। इसमें बिजली विभाग के एसडीओ संजीव कुमार शर्मा की तहरीर पर बिजली के तार चोरी किए जाने का मुकदमा भी थाने में दर्ज किया गया था। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते ब...