पीलीभीत, मार्च 22 -- जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद पुलिस में सम्राट ढाबा स्वामी को 134 लीटर चोरी के डीजल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि कस्बे के समीप बन रहे बरेली सितारगंज बाईपास के निर्माण में डंपर से 134 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया था। इसका मुकदमा चालक जितेंद्र सिंह पुत्र विश्राम सिंह निवासी नगला दौले थानकुरा मैनपुरी ने 19 मार्च को दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा गया कि वह बारात भोज में स्थित आरसीएल प्लांट का डंपर चलाता है। 19 मार्च को सम्राट ढाबा के निकट डंपर खड़ा करके केबिन में लेट गया। कुछ देर उपरांत उसे डीजल चोरी हो जाने का शक हुआ। जब वह उतरा तब डीजल टैंक से तेल निकालने वाले कुछ सामना मौके पर मिला। जहानाबाद पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सम्राट ढाबे के स्वामी मोहम्मद तालिब निवास...