बांदा, फरवरी 16 -- बांदा, संवाददाता। तिंदवारी थाने की पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के पास से चोरी का एक ट्रैक्टर व दो ट्रालियों के अलावा चोरी में प्रयुक्त बोलेरो व तमंचा भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनों शातिरों के खिलाफ 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को तिंदवारी कस्बा में एक ट्राली और आठ फरवरी को मुंगूस गांव से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी हुई थीं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आपरेशन त्रिनेत्र के तहत कैमरों आदि की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। सोमवार को थानाध्यक्ष संदीप कुमार तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने तिंदवारी में गश्त व चेंकिग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी आते हुए दिखाई दी। रोकने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने गाड़...