भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददता। ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले में पुलिस के हाथ सोमवार को सफलता लगी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पास से चोरी की ट्राली एवं एक ट्रैक्टर बरामद किया गया। बता दें कि 13 दिसंबर को प्रमोद कुमार उपाध्याय निवासी महुआपुर, चौथार ने थाने पर तहरीर दिया था। आरोप लगाया कि 11 दिसंबर की रात में अज्ञात चोर ने उनकी ट्रैक्टर की ट्राली को वर्कशाप से चुरा लिया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। आला अफसरों के आदेश पर प्रकरण की जांच की जा रही थी। इस बीच, मुखबिर की सूचना पर कसियापुर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के बगल से शातिर चोर सत्यम पाण्डेय निवासी लोकमनपुर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक ट्राली एवं घटना में प्रयुक्त मैसी फारगुसन ट्रैक्टर बरामद किया गया। जिसकी कीमत 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस टीम मे...