मुंगेर, मई 30 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड़ थानाक्षेत्र के विरोजपुर टांड़ गांव से पुलिस ने शनिवार को चोरी के एक ट्रैक्टर के साथ अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विरोजपुर गांव निवासी सिघेश्वर यादव के पुत्र राकेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया है। लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खड़गपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से विरोजपुर टांड़ गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया तथा मौके से राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 9 मई को खड़गपुर थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी हो गया था। मामले को लेकर खड़गपुर थाना में कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया था। पुलिस लगात...