आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी के जेवर के साथ आरोपी को पकड़ा है। कोडर अजमतपुर निवासी आदर्श चौहान की पत्नी के जेवर चोरी हो गए थे। उसने तीन दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को उनके घर के नौकर अतुल प्रजापति निवासी कोडर अजमतपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की अंगूठी सहित अन्य जेवर बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...