मुंगेर, दिसम्बर 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कोतवाली थानान्तर्गत बेकापुर जुबलीवेल चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर गुरुवार अपराह्न कासिम बाजार और कोतवाली थाना की ज्वाइंट टीम ने छापेमारी की। दंडाधिकारी के नेतृत्व में देर शाम तक चली पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई का वीडियो रिकार्डिंग भी कराया गया। शाम 7 बजे तक छापेमारी जारी रहने की बात कहते हुए कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि बेलन बाजार में 25 नवम्बर को उपेन्द्र शर्मा के घर से लाखों रुपए के जेवरात व गहनों की चोरी मामले में पकड़ाए चोर की निशानदेही पर पुलिस ज्वेलर्स दुकान में छापेमारी कर रही है। हालांकि छापेमारी में पुलिस को चोरी का कुछ आभूषण मिला कि नहीं, इस संबंध में पुलिस कुछ नहीं बता रही। गौरतलब है कि 25 नवम्बर को कासिम बाजार थानान्तर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.