सोनभद्र, अप्रैल 8 -- डाला। चोपन पुलिस ने चोरी के सात मोबाइल नगदी समेत जेवर और गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बारी रेलवे ओवरब्रिज के पास से चोरी की घटना में शामिल दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक जोड़ा झुमका एक नथिया व मंगलसूत्र का लाकेट,चार जोड़ा पायल, दो जोड़ा बिछिया, एक जोड़ा चुड़ी एक आधार कार्ड 15 हजार रूपया नकदी व कुल सात मोबाइल समेत 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी अनिल गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता निवासी डिबूलगंज व हनुमान बंसल पुत्र गांधी बंसल निवासी मलिन बस्ती डाला का चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...