बेगुसराय, अप्रैल 30 -- भगवानपुर। तेयाय ओपी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के जेनरेटर के साथ एक को गिरफ्तार किया। ओपीध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया पुलिस ने शक के आधार पर ई-रिक्शा से जनरेटर ले जा रहे एक युवक को पकड़ा जिसकी जांच में जनरेटर चोरी का निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव स्थित वार्ड संख्या-14 निवासी स्व. रामजतन चौरसिया के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। ओपीध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले छतरी टोल गांव निवासी मो. सलाउद्दीन ने थाने में आवेदन देकर बताया था कि उनका जनरेटर भाड़े पर चल रहा था जहां से उसे चोरी कर ली गई। बरामद जनरेटर की पहचान मो.सलाउद्दीन ने अपने चोरी गए जनरेटर के रूप में की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.