रामपुर, जनवरी 29 -- टांडा। थाना क्षेत्र की चौकी दड़ियाल के अंतर्गत आने वाले गांव सिरका पट्टी, रूपापुर में रमेश, सुरेश सिंह के खेत पर लगे सोलर ऊर्जा के पैनलों को चार जनवरी को चोरी कर लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट खेत स्वामी गांव सिरका पट्टी निवासी रमेश सिंह ने कराई थी। इस संबंध पुलिस द्वारा प्रकाश में आए कस्बा दड़ियाल के मोहल्ला भरतपुर निवासी इमरान, कस्बा दड़ियाल के ही मोहल्ला बगिया बाला निवासी जावेद को दड़ियाल को पुलिस ने चोरी के पैनल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...