लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने बुधवार को चोरी के चार वाहनों के साथ दो चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की स्कूटी के साथ दो लोग मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास खड़े हैं। वह लोग स्कूटी को बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे दोनों आरोपियों को स्कूटी के साथ दबोच लिया। और पूछताछ के लिए थाने ले आई। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम धीरज कनौजिया उर्फ धन्नी पुत्र मनीराम कनौजिया विकासनगर, लुकमान निवासी निकट स्पोर्ट्स कालेज डिपो चौराहा थाना गुडंबा बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.