देवघर, मार्च 24 -- जसीडीह। जसीडीह रेल पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। घटना के बाबत एएसआई पवन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, एएसआई पवन कुमार स्टेशन परिसर में गश्ती कर रहे थे। उसी दौरान स्टेशन के पश्चिमी छोर पर कुछ यात्रियों द्वारा एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल में तीन की पहचान संबंधित यात्रियों ने कर ली और अपने मोबाइल लेकर ट्रेन से रवाना हो गए। वहीं एक मोबाइल के संबंध में आरोपी कोई वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिला अंतर्गत अ...