देवरिया, दिसम्बर 20 -- महुआडीह। स्थानीय चौराहे पर थाने से कुछ ही दूरी पर हुई कास्मेटिक की दुकान में चोरी के मामले की जांच करने शुक्रवार को एएसपी आनंद कुमार पांडेय, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण किया। एएसपी ने सीसी फुटेज की जांच की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाए। शाम को गश्त बढ़ा दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...