सिमडेगा, जनवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा कामतारा गांव में घटित चोरी की घटना में शामिल दो नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया है। टाउन थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि 25 दिसम्बर की रात पुलिस के वायरलेस में तैनात कामतारा गांव निवासी मनीष कुमार के घर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 136/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित अनुसंधान कर चोरी की घटना में शामिल दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया। निरुद्ध किए गए चोरों के पास से चोरी की गई मोबाइल एवं चोरी के पैसे से खरीदी गई मोबाइल को भी बरामद किया गया है। मौके पर टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.