देवघर, मार्च 14 -- मधुपुर। चोरी के केबल को टोटो में लादकर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चोरी का केबल व तांबा का तार बड़बाद मोहल्ले के निकट एक खेत में जमा कर रखा गया था। वहां से टोटो में लादकर युवक बाजार की ओर ले जा रहा था। उस बीच ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी और लोगों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक प्रियांशु है। वह शहर के ठठेरा मोहल्ला का रहने वाला है। केबल से निकले तांबे की तार की कीमत हजारों रुपए बतायी गयी है। केबल कहां से चोरी कर लाया गया था, कहां खपाया जाता है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोटो भी जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...