चोरी के करोड़ों के जेवरात के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हैदराबाद में करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी के मामले में फरार नेपाली मूल के तीन आरोपियों को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे ऑपरेशन की कमान ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं संभाली। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी होने के बाद तेलंगाना के एक आईपीएस अधिकारी ने सोमवार को आधी रात एसएसपी अजय गणपति को सूचना दी कि चोरी में शामिल नेपाली मूल के आरोपी उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी ने तत्काल एसओजी और अन्य पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया और स्वयं मोर्चा संभालते हुए रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया। यह भी पढ़ें- गहनों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार पूरे ऑपरेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.