साहिबगंज, मार्च 26 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल व तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराये गये सामान व नकदी भी बरामद हुआ है। पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने पत्रकारों को बताया कि बीते 9 मार्च को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक डिलीवरी लिमिटेड कंपनी और बजाज बाइक शोरूम में ताला तोड़कर चोरी हुई थी। तीनपहाड़ थाना में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज का अनुसंधान किया जा रहा था। एसपी अमित सिंह के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के रहिमुल शेख, चुन्नू शेख व राजमहल थाना क्षेत्र के सद्दाम शेख को गिरफ्तार किया । पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों की निशानदेही पर घटना में उपयोग किए गए औजार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.