बदायूं, मार्च 9 -- मुजरिया। चोरी गये ऑटो को मुजरिया पुलिस ने बरामद करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये दोनों चोर अलीगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक 22 फरवरी को मुजरिया इलाके के कोल्हाई से ऑटो चोर हो गया था। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला के चोरी गया ऑटो अलीगढ़ इलाके में है। जिसके बाद पुलिस ने रवि 20 वर्ष लोधी पुत्र चंद्रपाल निवासी हरदुआगंज गांव थाना हरदुआगंज, शिवम शर्मा 20 वर्ष पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी लेखऱाज नगर कुलदीप विहार थाना महुआ खेड़ा अलीगढ को गिरफ्तार कर चोरी गया ऑटो बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...