अयोध्या, दिसम्बर 21 -- भदरसा,संवाददाता। पूरा कलंदर पुलिस ने कैल गांव के पास बीकापुर के दो चोरों को चोरी के 22 एंगल और एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। भदरसा चौकी के उपनिरीक्षक शशांक पाठक,कांस्टेबल रामशंकर गुप्ता,जीत बहादुर,रामकुमार यादव,सुशील विश्वकर्मा गस्त पर निकले थे। बीती रात कैल मंदिर के पास पहुंचे वैसे दो युवकों को संदिग्ध के रूप से जाते हुए देखा। जब रोक कर उनके वाहन की तलाशी ली तो उसमें बीकापुर कोतवाली बसंतापुर गांव से चोरी हुए 22 एंगल,एक तमंचा व एक कारतूस मिला। पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शशांक पाठक के तहरीर पर विक्रम कुमार निषाद उर्फ पुन्नू ,अजय निषाद निवासी चांदपुर कोतवाली बीकापुर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्...