बलिया, अप्रैल 10 -- लालगंज। दोकटी पुलिस ने गुरुवार को चोरी के सामान के साथ बहुआरा निवासी ओमप्रकाश सिंह को चोरी की बैट्री और सोलर पैनल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। बहुआरा गांव के रहने वाले राजकुमार ने कुछ दिनों पहले नलकूप के उपकरण चोरी होने की शिकायत की थी। केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...