बहराइच, जनवरी 6 -- बहराइच। थाना हरदी पुलिस टीम ने अभियुक्त मोनू अवस्थी पुत्र श्रवण कुमार अवस्थी निवासी शुक्लनपुरवा खसहा कुट्टी थाना रामगांव को चोरी के ई रिक्शा समेत गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसे तलाश रही थी। वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...