चित्रकूट, फरवरी 27 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी से सटे चकमाली स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को तड़के चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे दो शातिरों ने पुजारी के साथ मारपीट की। बंधोइन निवासी 85 वर्षीय बच्चीलाल पिछले तीन वर्ष से हनुमान मंदिर चकमाली में पुजारी है। वह रात में वहीं मंदिर पर ही रुकते है। बताते हैं कि गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे दो शातिर चोरी के इरादे से मंदिर पहुंचे। लेकिन पुजारी की अचानक नींद खुल गई। जिस पर शातिरो ने पुजारी के साथ छीनाझपटी करते हुए मारपीट की। सुबह जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने पुजारी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस शातिरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...