कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के जमुनापुर निवासी राजा सरोज ने बताया कि नौ मार्च की रात वह और उसके परिजन मकान में ताला बंद करके बाहर सो गए। इस दौरान पड़ोसी गांव रामनगर का अतीक अहमद ताला तोड़कर भीतर घुस गया।पीड़ित के मुताबिक आहट होने पर उसकी नींद खुली और वह अंदर गया तो आरोपी गाली-गलौज व जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...