चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश को गांववालों ने पीटकर उतारा मौत के घाट
लखीमपुरखीरी, मई 23 -- लखीमपुर के खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शुक्रवार की आधी रात चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों को गांव वालों ने घेर लिया। एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जिसे ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। बदमाश का एक साथी दो गांव वालों को चाकू मारकर भागने में कामयाब रहा। सूचना पर सीओ धौरहरा व खमरिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खमरिया एसओ निर्मल तिवारी ने बताया कि मारा गया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 35 मुकदमे दर्ज थे। खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी सुशील पुत्र श्रीराम के घर चोरी करने के।इरादे से शुक्रवार देर रात चोर दाखिल हुए। गृहस्वामी को घर में चोरों की मौजूदगी की भनक लग गई। उसने शोर मचा दिया। गांव वालों ने चोरों को दबोचने के लिए घेराबंदी कर ली। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.