उरई, फरवरी 24 -- उरई। रात में घर में घुसे युवक ने परिजनों के जाग जाने पर मारपीट की और जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मंगलवार को चछेड़ा निवासी महाराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया रात में घर में गांव का ही युवक घुसा मिला। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की। घटना की सूचना 112 पर दी गई। इसके बाद कोतवाली कोंच में भी लिखित शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.