औरैया, जून 2 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पंडपुर में श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे से साउंड मशीनें चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई दोनों मशीनें भी बरामद कर ली हैं। ग्राम पंडपुर निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र मुलायम सिंह सेंगर के यहां सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। कथा समापन के बाद एक जून की रात भंडारे का कार्यक्रम था। शिकायतकर्ता पंकज शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी ग्राम रामगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब एक बजे भंडारे के बाद सामान समेटा जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी दिलीप पुत्र रामसेवक वर्मा आसपास दिखाई दिया। आरोप है कि रात करीब चार बजे दो आहूजा कंपनी की साउंड मशीनें गायब मिलीं, जिनकी कीमत लगभग 36 हजार रुपये बताई गई है। काफ...