बिहारशरीफ, मई 18 -- सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं-हबीबपुरा मोड़ के पास फल विक्रेता ने एक युवक को पकड़ लिया। शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। फल विक्रेता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी दुकान के गल्ले से रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और आरोपित को अपने साथ थाना ले गयी। दुकानदार का कहना है कि ग्राहक थे। इसी दौरान मौका पाकर युवक गल्ले से रुपये निकालने लगा। उसपर नजर पड़ी तो शोर मचाया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। दुकानदार का आरोप है कि पल्ले भी उनके गल्ले से रुपये चोरी हो चुके हैं। युवक खुद को छोटी पहाड़ी मोहल्ले का बता रहा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि युवक से पूछताछ की गयी है। लिखित शिकायत मिलने पर...