नोएडा, मई 25 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों पर चोरी करने का आरोप लगा है। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी मालिक धर्मेंद्र पांडे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। धर्मेंद्र पांडे ने पुलिस को बताया कि उद्योग केंद्र-2 में उनकी फैक्टरी है। आरोप है कि फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी सामान चोरी कर रहे हैं। फैक्टरी प्रबंधन की जांच में कर्मचारियों द्वारा चोरी करने के बारे में पता चला। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में फैक्टरी कर्मचारी गिरफ्तार कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी प...