जमशेदपुर, जून 17 -- मानगो बस स्टैंड में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब चोरी के प्रयास के आरोप में पकड़े गए एक युवक ने नशे की हालत में खुद को चाकू से घायल कर लिया। घटना में युवक के शरीर पर कई जगह कट लगने से वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सोमवार शाम करीब पांच बजे बस स्टैंड परिसर में एक युवक को चोरी के संदेह में पकड़ा गया था। इसी दौरान उसने अपने पास मौजूद धारदार हथियार से खुद को घायल कर लिया। बस कर्मचारियों ने सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक ने गुटखा खाने का बहाना बनाया और मौका पाकर परिसर से निकलकर मुख्य सड़क की ओर भाग गया। युवक के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्का...