हजारीबाग, मई 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना क्षेत्र के आर एंड आर कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं एवं चोरी के सामान की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। कई घंटे तक जांच-पड़ताल एवं पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही विभिन्न स्थानों से चोरी के सामान भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बड़कागांव थाना कांड संख्या 86/26 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- चोरी कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार भुईयां, पिता टैगो...