प्रयागराज, फरवरी 7 -- मुंडेरा मंडी में चोरी के आरोपी एक युवक को बांधकर लटकाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हैं और वह लटका दिख रहा। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि मुंडेरा मंडी में बीते कुछ दिनों से फल की पेटियां चोरी होने की घटना हो रही थी। इससे व्यापारी काफी परेशान थे। शनिवार को एक युवक अनार की पेटी चोरी करते पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई अनार की पांच पेटियां बरामद हुईं। व्यापारियों ने पिटाई के बाद युवक के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर मंडी के भीतर ही उसे लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश उपाध्याय ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.