देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल की अदालत ने चोरी के आरोप में जेल में बंद मनीष कुमार को जमानत दे दी है। मामला वसंत विहार थाने का है। अभियोजन के अनुसार, मनीष (निवासी रामपुरम, वसंत विहार) पर एक घर से जेवरात चोरी करने का आरोप था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मोइन हैदर ने तर्क दिया कि पुलिस ने जो बरामदगी दिखाई है, उसका कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। साथ ही आरोपी का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है और इस मामले में सह-आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। अदालत ने समानता के आधार पर आरोपी को 50-50 हजार के मुचलके और दो जमानती पेश करने पर रिहा करने का आदेश दिया। ..... ज्वालापुर के युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर खुर्द से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों म...