बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच, संवाददाता। चोरी के आरोपी को छोड़ने पर खासा हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने सड़क जाम करके पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी दिखाई। दो घंटे यातायात अवरूद्ध रहा है। कई थानों की पुलिस पहुंची। चोरी के खुलासे के आश्वासन के बाद जाम हटा। रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा कलां मरी माता यज्ञ स्थल से डीजे की मशीनों की पांच दिन पूर्व हुई चोरी मामले में ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। दरअसल रानीपुर थाने के कटघरा कलां में सड़क किनारे मरी माता गांवट स्थल है। यहां 30 मार्च से श्रीरूद्र महायज्ञ व संगीतमय शिव पुराण महा कथा का आयोजन चल रहा है। जिसका समापन छह अप्रैल को होना है। कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पंडित नारायणा चार्य जी महाराज, पंडित हरिओम शास्त्री यज्ञाचार्य, पंडित नंद किशोर पाठक केला घाट सहभागिता कर रहे है। बड़ा आय...