शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- शाहजहांपुर। चोरी का आरोप लगने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। चार दिन पहले कुछ लोगों ने युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस उसे उठाकर ले आई थी चौकी और कर रही थी पूछताछ। आरोप है कि जबरन चोरी स्वीकार कराकर मंगलवार की देर शाम छोड़ा गया था। मंगलवार की देर रात खेत में एक शीशम के पेड़ पर युवक की फंदे पर लाश मिली। परिजनों ने चोरी का आरोप लगाने वालों पर हत्या कर टांग देने का आरोप लगाया है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...