इटावा औरैया, मार्च 30 -- कटरा शमशेर खां में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुजीब की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जिस एटीएम मशीनों से पैसे निकाले गए हैं, वहां के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपियों की स्पष्ट पहचान हो सके। इसके अलावा मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध युवक की गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि दोनों युवक पर आरोप लगाया गया है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही, ई-रिक्शा चालक और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा र...