भदोही, दिसम्बर 23 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुरौना गांव में चोरी करते समय चोर को मकान मालिक के परिवार ने दबोचा। मामले से पुलिस अवगत कराया गया। गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद दुबे ने तहरीर में कहा कि 21 दिसंबर को दिन में करीब तीन बजे घर के अंदर से बक्शा तोड़ने की आवाज आई। जिस पर कमरे में अंदर जाकर देखा तो वहां एक चोर आलमारी एवं बक्शा को तोड़कर खोलने का प्रयास कर रहा था। पत्नी के चांदी के आभूषण के साथ प्रवीण बिंद को पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक औराई ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.