भदोही, मई 18 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाने की पुलिस ने रविवार को शातिर चोर को दबोचने का काम किया। उसके पास से चोरी का सीएनजी ऑटो, एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिन्दा कारतूस बरामद करने का दावा किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के आदेश पर औराई थाने के पुलिस के जवान सघन चेकिंग अभियान चलाए थे। इस बीच, मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि दिलीप कुमार शुक्ला निवासी ग्राम बासुदेवपुर ने सात मई को तहरीर में बताया था कि नौ बजे महराजगंज पुल के नीचे सीएनजी ऑटो खड़ा करके सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी राजेश उर्फ लक्कड़ यादव निवासी कोठरा गाड़ी लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार वाहन में उसका मोबाइल भी था। पुलिस ने कहा कि आरोपी को महाराजगंज अंडरब्रिज से ऑटो, तमंचा और कारतूस के साथ ही 12 सौ रुपये नगद के साथ दबोच...