मथुरा, अप्रैल 16 -- मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने लालपुर नहर पर शाहपुर की ओर जाने वाली पटरी के समीप से चेकिंग के दौरान मंगलवार रात वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने चोरी की 10 बाइक,तमंचा,कारतूस व चाकू बरामद कर चालान किया। थानाध्यक्ष मगोर्रा हरीश चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उप निरीक्षक कमल किशोर, पवीन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था, वांछित व वाहन चोर गिरोह की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर लालपुर नहर से शाहपुर की ओर जाने वाली पटरी के समीप से चेकिंग के दौरान ओमसिंह निवासी सौंसा, मगोर्रा, जगदीश उर्फ जग्गी निवासी नवीपुर, हाईवे को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू व चोरी की दस बाइक बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.