कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, संवाददाता। चोरी की स्कूटी से फर्राटा भर रहे एक शातिर को ग्वालटोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्वालटोली निवासी शशि गुप्ता की स्कूटी बीते शनिवार एक शातिर चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने करीब 50 सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली, तब आरोपित का सुराग लगा। पुलिस ने सोमवार को चोरी की स्कूटी के साथ ग्वालटोली खलासी लाइन निवासी सोहित को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी से फर्राटा भर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...