चोरी की स्कूटी समेत एक को पकड़ा
उरई, जून 25 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान वृंदावन से चोरी हुई स्कूटी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। बुधवार की सुबह कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई शिवम सेंगर की टीम बंगरा रोड पर छेपुला के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बंगरा की ओर से आ रहे एक स्कूटी को रोककर जब चालक से उसके कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। जब पुलिस ने सख्ती से पूछतांछ की तो उसने बताया कि उसने वृंदावन से स्कूटी चोरी की थी। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर मोहल्ला खटीकान निवासी आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के इलियास शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ जालौन, औरैया और कोंच थानों में चोरी, लूट, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस गौवध निवारण अधिनियम, एनडीपीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.