नोएडा, फरवरी 16 -- नोएडा। रेकी कर दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले बदमाश को सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने रविवार रात को सेक्टर-71 अंडरपास के पास से दबोच लिया। उसके पास से चोरी की स्कूटी और चाकू बरामद हुआ है। बदमाश की पहचान दिल्ली के इंदरपुरी निवासी गौरव शर्मा के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सेक्टर-113 थानाक्षेत्र के सर्फाबाद गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा है। 19 वर्षीय गौरव का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के लिए जब वह रेकी कर रहा था तभी पुलिस की नजर उसपर पड़ गई। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस बदमाश के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.