आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़। कप्तानगंज थाना की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो लोगों को पकड़ा है। नेवादा गांव निवासी रिंकू यादव की किराना की दुकान से शुक्रवार की रात सेंध लगा कर चोरी हुई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक अमन तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी चन्द्रशेखर निवासी चौबेपुर परसमनपुर थाना कप्तानगंज, सुनील निवासी नेवादा थाना कप्तानगंज को गोपालपुर पुलिया के पास पकड़ा गया। इनके पास से चोरी का सरसों का तेल, सर्फ, सैंपू, 6450 रुपये नकदी बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...