कुशीनगर, फरवरी 26 -- पडरौना। पडरौना कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ लिया। पडरौना पुलिस ने अभियुक्त रमजान पुत्र बाबुजान निवासी विशुनपुरा धोबहा कोतवाली पडरौना को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर केस दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त रमजान पुत्र बाबुजान निवासी विशुनपुरा धोबहा थाना कोतवाल पडरौना को जेल भेज दिया है। उसके पास से पुलिस ने एक कपडे के झोले में चोरी किये गये एक पुराने पंखा फर्राटा का मोटर, एक सिलिंग फैन का मोटर, एक सिलिंग फैन का स्टैण्ड व एक पुरानी पितल की मसालेदानी बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, दरोगा अमित कुमार सिंह व सिपाही रवि प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...