चंदौली, दिसम्बर 9 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में बीते छह दिसंबर की रात प्रमोद गुप्ता की आटा चक्की मिल में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर 52 सौ रुपए नगद और बोरी में भरे चावल को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। अमरा उत्तरी गांव निवासी प्रमोद गुप्ता की चकिया मुगलसराय मार्ग पर मिल है। जिसमें वह आटा चक्की चलाने के साथ ही धान कुटाई और सरसों का तेल निकालने की मशीन लगा रखी है। बीते 6 दिसंबर की रात मिल के पिछले हिस्से में बनी खिड़की से प्रवेश कर बुढ़वल गांव निवासी शातिर चोर रोहित ने कैश बॉक्स के साथ ही मिल से कई बोरी चावल गेहूं बाट माप सहित लगाई गई मशीनों के कई उपकरण गायब कर दिया था। सीसीट...